फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा शासन में तहसील-थाने बने लूट व भ्रष्टाचार के अड्डे : सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
27 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे सपाई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और व्यापारी समेत हर वर्ग का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला कोहला बस्ती में सपा नेता जिंदा हसन के आवास पर बैठक में सिकंदर अली ने कहा कि भाजपा शासन में तहसील और थाने लूट व भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 27 जनवरी को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का हित सपा में ही सुरक्षित है। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश पंवार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन होंगे। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सहारनपुर में पुलिस की लापरवाही के कारण दो घरों के इकलौते चिराग बुझ गए हैं। पुलिस की कार्यशैली ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। भूमाफिया के नाम पर प्रशासन किसानों की फसलों को उजाड़ रहा है। इस मौके पर कैसर हयात, मो. हुसनैन, शहजाद हसन, वीरेंद्र यादव, आशु यादव, चौ. शमशाद, मनोज चौधरी, दिलशाद मलिक, परवेज कुरैशी, वसीम मलिक, अशोक चौधरी, अजीत सिंह, सतीश प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें