फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान व शिल्पा शेट्टी पर भड़का वाल्मीकि समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान और शिल्पा
विज्ञापन

शेट्टी पर भड़का वाल्मीकि समाज
देवबंद (बागपत)। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में वाल्मीकि समाज के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) ने रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को वाल्मीकि मंदिर में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अनुसूचित जाति एक्ट का उल्लंघन किया है। इस घटना से वाल्मीकि समाज में भारी रोष व्याप्त है। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सलमान खान व शिल्पा शेट्टी को वाल्मीकि समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर भावाधस के नगराध्यक्ष कुलदीप चौहान, मनुज गांगुली, रामचंद्र गांगुली, जगदीश डागा, अमन, विजय गांगुली, अशोक, कवि, अनिल, आशीष, रणजीत, आशु, विजय टांक, सचिन, सोनू, ब्रिजेश, सतीश, अनुज, उमेश, लता, उषा, रिंकू, बाला, संतोष, सुनील, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें