फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालक को व्यापार की अपनाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन को व्यापार की अपनाएं किसान
विज्ञापन



नागल (सहारनपुर)। कस्बे के पशु चिकित्सालय में मगंलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें पशु चिकित्सा शिविर गोष्ठी, टीकाकरण एवं बांझपन की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीआर वर्मा ने पशुपालन विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पशु पालन एक व्यवसाय से कम नहीं है और जो पशुपालक समय समय पर अपने पशु की जांच कराकर उनके स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हो तो पशुपालन से एक अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। मेले में 1059 पशुओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। इनमें 21 पशुओं का बीमा, पांच का कृत्रिम गर्भाधान, दो लघु शल्य चिकित्सा तथा टीकाकरण बांझपन चिकित्सा की गई। पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई। मेले में मुख्य रूप से डॉ. सामंत मनोहर, डॉ. सुभाष मलिक, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. प्रियंका, विनोद कुमार, राधेश्याम सहित अन्य पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें