फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव का बहाना बनाकर विकास कार्यों पर ब्रेक---

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर ग्राम पंचायतों में भी विकास कार्य ठप पड़े हैं। विभाग के अधिकारी निकाय चुनाव का बहाना बनाकर विकास कार्यों से हाथ खींच रहे हैं। काफी समय बंद पड़े खनन से विकास कार्य पहले ही प्रभावित थे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम, छह नगर पंचायतों और चार नगर पालिका क्षेत्रों में आचार संहिता लगी है। इन जगहों पर सभी प्रकार के विकास कार्य बंद पड़े हैं, लेकिन जहां चुनाव नहीं हो रहे हैं, उन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाने की छूट है। इसके बावजूद भी विकास कार्य बंद हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जाने वाले शौचालयों का काम भी बंद है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी कोई काम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों क्षेत्रों में सड़कें टूटी पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इस कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बता दें कि खनन बंद होने की वजह से पहले ही विकास कार्य ठप पड़े थे, लेकिन अब निकाय चुनाव का बहाना बनाकर अधिकारी विकास कार्यों से हाथ खींच रहे हैं, जबकि शासन के निर्देश हैं कि ग्राम पंचायतों में निरंतर कार्य जारी रखा जाए। उधर, डीएम पीके पांडेय का कहना है कि विकास कार्य कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें