फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन अंताक्षरी में सम्यक् चारित्र की टीम विजेता घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दक्षलक्षण पर्व के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आखिरी कड़ी में युवा जैन मिलन पार्श्व द्वारा भव्य भजन अंताक्षरी का आयोजन किया। जिसमें सम्यक चारित्र की टीम विजेता घोषित हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टोली शोरमियान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राखी जैन, हेमलता जैन और ललिता जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विजयी टीम में सोनिया जैन, बिंदु जैन व वैभव जैन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। युवा जैन मिलन पार्श्व के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। अंतिम दिन श्री दिगंबर जैन पंचायती समिति टोली शोरमियान ने टोली की सभी धार्मिक संस्थाओं का सम्मान किया। प्रबंधक वैभव जैन ने बताया कि टोली की वर्धमान सेवा समिति, श्री कुन्थुनाथ पूजन समिति, श्री सृष्टि स्वस्ति महिला मंडल, धर्म प्रभावना मंच, जैन पार्श्व क्लब, युवा जैन मिलन पार्श्व, धर्म मिलन जैन ज्योति, जैन पाठशाला, विद्यासागर मंडल सहित मुकेश जैन ने दस दिन के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग दिया।
इस दौरान टोली के अनिल जैन, मुकेश जैन, आशीष जैन, तरस तृप्त जैन, राकेश जैन, सन्नी जैन, आदिश जैन, मनीष जैन, अमित जैन, संगीता जैन, रीता जैन, निशा जैन, ईशा जैन, मेघा जैन, पल्लवी जैन, साक्षी जैन, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें