फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैलेंट हंट में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैलेंट हंट में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्रुप आफ कॉलेज में टैलेंट हट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, अंताक्षरी, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भागेदारी की। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टैलेंट हट का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन शिशिर सिंह राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं में निखार होता है। इसके बाद हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अमित रंजन, आयुष जायसवाल, बिट्टो शर्मा, संचित शर्मा, सुरेश शुक्ला, तुलसीदास, निशांत कर्णवाल, पूजा सैनी, सलोनी, पंकज सिंह, कार्तिक सैनी, पूर्णिमा शर्मा, शुभम सैनी, शुभम अरोरा, निक्की, निधि चौहान, अनिकेत और उस्मान को कॉलेज चेयरमैन ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विकल कुमार, अर्चना पुंडीर, सचिन त्यागी, गणेश, सचिन राणा, नवीन कर्णवाल, निधि, रितू, वंदना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें