फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व समाज के लोगों ने निकाला शांति मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जमीएत उलेमा ए हिंद के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर में सभी समुदाय के लोगों ने शांति मार्च निकाला। इससे पूर्व ईदगाह परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि धर्म कोई भी हो एकता, भाईचारा, देश की अखंडता, एक दूसरे धर्म का सम्मान करने की बात सिखाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष मुफ्ती आरिफ ने कहा कि हम सभी एक ईश्वर की संतान है। प्रत्येक समुदाय के लोग अपने-अपने ढंग से उसी एक परमात्मा को मानते हैं जो सर्व शक्तिमान है। पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार ने कहा कि कोई धर्म हिंसा को नहीं सिखाता और जो लोग हिंसा कर रहे है उनका कोई धर्म नहीं होता। काजी नदीम ने कहा कि रामपुर मनिहारान कस्बा अमन शांति का प्रतीक रहा है यहां हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के त्यौहारों में हिस्सा लेते आए हैं।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौलाना शमशीर कासमी ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने देश की एकता अखंडता के लिए एकजुट होकर देश की खातिर लड़ें। मास्टर जहीर अब्बासी ने कहा कि किसी भी समुदाय में कुछ लोग फिरकापरस्ती की बात करते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार संघ के अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने कहा कि भारत में हिंदू के बिना मुस्लिम और मुस्लिम के बिना हिंदू अधूरा है। एकता भाईचारा ही इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन

शांति मार्च के दौरान भारत जिंदाबाद, भारत एक है, हम सब एक है आदि नारे लगाए गए। शांति मार्च में ठाकुर द्वारा मंदिर में पंडित सुरेंद्रानंद, काजी नदीम, सालिम प्रधान, प्रमोद कौशिक, आबिद हसन, सरदार जसबीर सिंह दुआ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें