फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र में कैंसर की बीमारी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दो दिनों में दो लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। वहीं नगर एवं क्षेत्र में पिछले पांच साल में दर्जन भर से ज्यादा लोग कैंसर की भेंट चढ़ चुके हैं। नगर में विशेष रुप से सराय पट्टी क्षेत्र के लोग इस बीमारी से ग्रसित थे, लेकिन अब इस बीमारी का असर अन्य क्षेत्र में भी आ गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी राजेश कुमार अरोड़ा दो माह पूर्व ही अस्वस्थ हुए तो परिजनों ने उनकी जांच जिले पर कराई। सहारनपुर के चिकित्सकों द्वारा कैंसर की आशंका जताने पर परिजन उन्हें दिल्ली लेकर गए तथा जांच के बाद इलाज आरंभ कराया। इलाज के बाद दो दिन पहले उन्हें घर भेज दिया गया था। मंगलवार तड़के राजेश की तबीयत अचानक बिगड़ी तो परिजन उन्हें सहारनपुर ले गए, लेकिन चिकित्सालय तक पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मोहल्ला मुबारक अली निवासी रशीद अहमद को काफी समय से कैंसर ने घेर रखा था। वह लीवर कैंसर से पीड़ित थे। उनका दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती चली जा रही थी। सोमवार देर रात उनकी वहीं पर मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी रोहित वालिया का कहना है कि लोग नियमित स्वास्थ्य की जांच कराएं तो समय पर कैंसर का पता लग जाए तो उपचार संभव है, लेकिन ऐसा सभी के लिए संभव नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि बुधवार को टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें