फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने चार अवैध निर्माण सील किए

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने चार अवैध निर्माण सील किए
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को चार अवैध निर्माणों को सील किया। यह कार्रवाई शकलापुरी मार्ग और भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर की गई। कार्रवाई के लिए विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची थी। इसीलिए निर्माण करने वाले कोई विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन

प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि शकलापुरी मार्ग पर एक व्यक्ति के द्वारा 80 वर्ग मीटर क्षेत्र में दीवार लगाते हुए निर्माण करा रहा है। मौके पर कोई स्वीकृति पत्र नहीं दिखाया गया। इस निर्माण को अवैध मानते हुए सील करने का निर्णय लिया गया था। इसे मंगलवार को सील कर दिया गया। शकलापुरी मार्ग पर ही मस्जिद उमरा फुरकानिया के पास करीब 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित 10 ऊंची दीवारों के तहत 35 आरसीसी के कॉलम खड़े कर निर्माण किया जा रहा है। मौके पर कोई स्वीकृति पत्र नहीं दिखाया गया। इस निर्माण को भी मंगलवार को सील किया गया है। शकलापुरी मार्ग से भूतेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर कुटी मंदिर के पास एक महिला द्वारा बड़े पैमाने पर निर्माण किया गया है। मौके पर कोई स्वीकृति पत्र नहीं दिखाया गया। निर्माण को रुकवाते हुए सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा भूतेश्वर मंदिर मार्ग पर ही एक व्यक्ति के द्वारा निर्माण कराया गया है। निर्माणकर्ता कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखा सका। ऐसे में निर्माण सील कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें