सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पुलिस को अचेत अवस्था में बाग में पड़ा मिला था जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मंडी कोतवाली क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में स्थित एक बाग में लगभग 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक किसी बीमारी से पीड़ित था। भर्ती कराए जाने के कुछ घंटे बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी।
-----------