फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन अपनाने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन में परिवार नियोजन अपनाने की सलाह
विज्ञापन

सहारनपुर। मिशन परिवार विकास को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से धर्म गुरुओं का सम्मेलन कराया गया। इसमें धर्म गुरुओं ने परिवार के विकास को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। विभागीय अधिकारियों ने जन साधारण से जुड़ी योजनाओं में सहयोग का अनुरोध धर्म गुरुओं से किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने सभी समाज के लोगों को परिवार नियोजन के लिए जागरूक करने की अपील धर्म गुरुओं से की। परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डॉ. वीएस पुडीर ने परिवार नियोजन के नए अंतरा इंजेक्शन और छाया गर्भ निरोधक गोलियों के बारे में जानकारी दी। मौलवी फरीद ने प्रत्येक माता-पिता से अपने बच्चों की सेहत के लिए जागरूक रहने की अपील की। इस मौके पर परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा प्रदाताओं और प्रेरकों को महापौर संजीव वालिया के हाथों सम्मानित किया गया। सरसावा और नागल की टीमों को अंतरा इंजेक्शन लगाने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विजय जिंदल, सइद सिद्दीकी, जमीर अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें