फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी अभियान चला कर बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स व यूनीपोल हटायें-जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चला कर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स व यूनीपोल हटाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने नगर आयुक्त, सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 हेतु निर्गत आचार संहिता का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि भवनों, खम्भों, यूनीपोल पर किसी भी राजनीतिक दल का झंडा, बैनर व पोस्टर न लगा हो। 24 घंटे के भीतर अभियान चलाकर ऐसे बैनर, झंडों व पोस्टर को तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आचार संहिता का किसी भी स्थिति में उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के स्वागत द्वार, बैनर, पोस्टर, यूनीपोल तथा होर्डिग्स को अभियान चला कर हटाया जाए साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हटाए गए स्वागत द्वार, बैनर, पोस्टर, यूनीपोल तथा होर्डिग्स की गणना कर प्रतिदिन सांय 5 बजे तक उनके कार्यालय को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें