फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से की जबरन सेवानिवृति बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 50 वर्ष की आयु में जबरन सेवानिवृत्त करने से राजकीय नर्सेज संघ पदाधिकारियों में खासा रोष है। जिलाध्यक्ष सुनयना आलम ने नौ सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। उन्होंने प्रदेश में अभी तक रही अन्य दलों की सरकारों पर नर्सों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंची सुनयना आलम ने बताया कि संगठन राज्य कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान भत्ते देने की मांग कर रहा है। नई पेंशन समाप्त कर पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने की मांग पिछले करीब 12 साल से उठ रही है। निजीकरण, आउट सोर्सिंग और ठेका प्रथा के भी हम खिलाफ हैं। इनके अलावा छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर कर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने, परिवहन निगम सहित अन्य निगमों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, उपार्जित अवकाश के संचय की 300 दिन की सीलिंग समाप्त करने समेत अनेक मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांगों पर अमल करने की मांग की। ज्ञापन देने के लिए पहुंचने वालों में अनुजा चौधरी, मधु ठाकुर, अमरजीत कौर, प्रवीन चतुर्वेदी, सर्वेश चौधरी, उषा चांद, आशा रॉबर्ट, पुष्पा सैनी, मंजू शर्मा, सुदेश, नीलम, राहुल, रीटा, संतोष, सुशीला, रूचि, शकुंतला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें