विकास खंडों में उपस्थित रहकर करें कार्य : यादव
सहारनपुर। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने कनिष्ठ सहायकों को अभिलेखों के रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने पूरे मनोयोग से विकास खंडों में उपस्थित रहकर कार्य करें।
शनिवार को जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने कनिष्ठ सहायकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक, लेजर एवं ब्राडशीट का रख-रखाव ठीक प्रकार से करें। सभी कर्मचारियों का नामांकन ठीक प्रकार से किया जाए। ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बजट सहायक अर्जुन सिंह त्यागी ने आयुक्त ग्राम्य विकास से प्राप्त हुए जॉब चार्ट के अनुसार कनिष्ठ सहायक, उर्दू अनुवादक, सहवरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक के कार्यों के बारे में जानकारी दी। स्थापना सहायक विनोद कुमार शर्मा ने पेंशन तथा स्थापना से संबंधित फाइलों एवं पंजिकाओं के रख-रखाव के बारे में बताया।
इस दौरान वीके मित्तल, राजेंद्र कुमार, रघुवीर सिंह रावत, अनिल कुमर शर्मा, अनवर तकरीम, सुरेंद्र सहगल, रणधीर सिंह, सतीश कुमार, संजय गौतम, ओम प्रकाश पांडेय, अश्वनी कुमार सहित सभी विकास खंडों के कनिष्ठ सहायक मौजूद रहे।