फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अफसरों ने नहीं सौंपी निरीक्षण की रिपोर्ट

Sun, 24 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मंडलायुक्त की नाराजगी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती कर दी है। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र योजना के तहत चयनित 28 समग्र गांवों में कराए गए विकास कार्यों के निरीक्षण में लगाए गए अधिकारियों द्वारा प्रगति रिपोर्ट न दिए जाने पर 19 अधिकारियों को सीडीओ ने नोटिस भेज दिया है। तीन दिन में रिपोर्ट न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने शुक्रवार को विकास कार्यों की धीमी प्रगति को लेकर डीएम से लेकर विकास अधिकारियों तक सभी अधिकारियों की जमकर क्लास ली। मंडलायुक्त से फटकार पड़ने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रवैया सख्त कर लिया और डाक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित गांवों के विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर रिपोर्ट न देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

जिले के 19 अधिकारियों ने अभी तक निरीक्षण रिपोर्ट नहीं सौंपी है। जिनमें विद्युत वितरण खंड प्रथम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, जिला पंचायतराज अधिकारी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक, जल निगम निर्माण इकाई के परियोजना प्रबंधक, बीएसए, परियोजना अधिकारी नेडा, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता, एडीएम वित्त, मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सेवायोजन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, विकलांग कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उप कृषि निदेशक और आईटीआई के प्रधानाचार्य ने अभी तक विकास कार्यों की निरीक्षण कर रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक मीणा ने सभी 19 अधिकारियों को नोटिस भेजकर तीन दिन में निरीक्षण रिपोर्ट फोटो सहित प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीन दिन में रिपोर्ट न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें