फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त हुए 1876 राशन कार्ड, 1358 नए बने

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले पांच महीने से खाद्यान्न नहीं ले रहे जनपद के 7499 राशन कार्ड धारकों के सत्यापन की दूसरे चरण की रिपोर्ट आ गई है। इसमें इन राशन कार्ड धारकों की पात्रता आदि की जांच कराई जा रही है। इसके आधार पर अब तक 1876 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। इनके स्थान पर 1358 राशन कार्ड नए बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 5.84 लाख राशन कार्डधारक हैं। इनमें से 7499 राशन कार्डधारक पिछले कई महीनों से खाद्यान्न नहीं ले रहे थे। इनमें 5754 राशन कार्डधारक ग्रामीण क्षेत्र और 1745 नगरीय क्षेत्र के शामिल हैं। इसे देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने इन कार्ड धारकों के सत्यापन करने का निर्णय लिया है। सत्यापन में यह पता करना है ये राशन कार्डधारक पात्रता की श्रेणी में आते हैं या नहीं, कार्ड धारक जनपद को छोड़कर चले गए हैं या मर गए हैं। सत्यापन की पहले चरण की रिपोर्ट के आधार पर 700 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं, जबकि दूसरी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर 1176 राशन कार्ड निरस्त हुए हैं। अब तक जनपद में 1876 राशन कार्ड धारक अपात्र पाए गए। इनके स्थान पर अभी तक 1356 पात्र परिवारों के नए राशन कार्ड बनाए गए हैं। दरअसल, जनपद में 5.84 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें से 54618 राशन कार्ड अंत्योदय योजना और 529380 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी योजना के हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अंत्योदय राशन कार्ड धारक को 35 किलो खाद्यान्न प्रति माह और पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारक को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न हर महीने दिया जाता है। इसके साथ ही कोरोना संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन कार्ड धारक को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न निशुल्क दिया जा रहा है।
अपात्रता के आधार
राशन कार्ड के लिए अपात्रता की श्रेणी में सभी आयकर दाता, ऐसे परिवार जिनके पास चौपहिया वाहन या एयर कंडीशनर या पांच किलो वाट या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर हो। ऐसे परिवार जिनके किसी सदस्य के स्वामित्व में अकेले या अन्य सदस्य के साथ 100 वर्ग मीटर से अधिक का स्वअर्जित आवासीय प्लाट या उस पर निर्मित मकान या आवासीय फ्लैट हों। वे परिवार जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक हो। जिन परिवारों के सदस्यों के पास एक से अधिक शस्त्र का लाइसेंस हो, पात्रता की श्रेणी में नहीं आते।
विज्ञापन

जनपद में 7499 राशन कार्डों पर पिछले पांच महीने से खाद्यान्न का उठान नहीं हो रहा था। इसलिए इन राशन कार्डों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। जांच के प्रथम चरण में 700 और दूसरे चरण में 1876 राशन कार्ड निरस्त किए गए। इनके स्थान पात्र परिवारों के 1358 नए राशन कार्ड बनवाए गए हैं। अपात्रों के कार्ड निरस्त कर पात्र परिवारों के कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें