फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पाठशाला से नहीं जुड़ने वालों के लिए चलेगी मोहल्ला क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एक जुलाई से खोले जा चुके हैं। बच्चों के विद्यालय आने पर अभी पाबंदी है। पठन-पाठन के लिए ई-पाठशाला चलाई जा रही है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं, जो ई-पाठशाला से नहीं जुड़ पा रहे हैं। ऐसे बच्चों के लिए मोहल्ला क्लास चलाने के आदेश दिए गए हैं। यानी शिक्षक बच्चों को किसी एक मोहल्ले में इकट्ठा कर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 1600 से अधिक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें एक लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बीते वर्ष भी कोरोना के चलते विद्यालय बंद थे। ऐसे में ई-पाठशाला के जरिए पठन-पाठन कराया गया था। जो बच्चे ई-पाठशाला से जुड़ नहीं सके थे। उनके लिए मोहल्ला क्लास चलाई गई थी। इस बार भी ऐसे आदेश जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद का मानना है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। कई जगहों पर नेटवर्क सही नहीं आने की समस्या है। ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए फिर से मोहल्ला क्लास चलाने के आदेश दिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से शिक्षकों को निर्देशित किया जा चुका है। हालांकि सभी जगह मोहल्ला क्लास अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। मोहल्ला क्लास शुरू करने के लिए शिक्षक गांवों में घूमकर संबंधित अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सप्ताह भर में मोहल्ला क्लास सुचारु रूप से संचालित होने लगेंगी।
विद्यालय एक जुलाई से खुल चुके हैं। शत-प्रतिशत बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए एक और जहां ई-पाठशाला चल रही है, वहीं मोहल्ला क्लास के लिए भी निर्देशित किया गया है। शिक्षकों ने मोहल्ला क्लास शुरू भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें