फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर हुआ स्मृति दिवस परेड का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कर्मचारियों द्वारा स्मृति दिवस परेड का आयोजन कर दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

रविवार से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 20 अप्रैल तक चलने वाले सुरक्षा सप्ताह के मौके पर सुबह आठ बजे अग्निशमन केंद्र बेहट रोड पर अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह एवं अग्निशमन कर्मियों द्वारा स्मृति परेड का आयोजन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा एसएसपी दिनेश कुमार को पिन फ्लैग लगाया गया। अग्निशमन केंद्र सरसावा पर प्रभारी शक्ति सिंह एवं देवबंद पर प्रभारी प्रतीश कुमार द्वारा शोक सभा कर लोगों को पिन फ्लैग लगाए गए। अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को सभी अग्निशमन वाहनों की रैली निकाली जाएगी तथा आग से सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए जाएंगे। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग द्वारा नगर एवं देहात क्षेत्रों में जाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें