फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक दर्ज नहीं होने से डीएलएड प्रशिक्षुओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के बावजूद 94 डीएलएड प्रशिक्षुओं को अनुपस्थित दर्शाने के बाद से प्रशिक्षु अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, मगर न्याय नहीं मिल रहा है। इसे लेकर प्रशिक्षुओं में रोष है। रविवार को गांधी पार्क पहुंचे प्रशिक्षुओं ने विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षु रविंद्र कुमार त्यागी, गुलशीन जहां, अमरीश कुमार, खुशनुमा और अहसान मलिक ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में कोड संख्या 504 और 505 में 94 प्रशिक्षुओं को अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि उन्होंने परीक्षा दी थी। आरोप लगाया कि इसके बाद से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर उनकी अनुपस्थिति को सुधारा नहीं गया है और न ही उनके अंक दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब चौथे सेमेस्टर का परिणाम आने को है। यदि उनके दूसरे सेमेस्टर के अंक नहीं चढ़ाए गए तो रिजल्ट लटक जाएगा। उन्होंने अंक चढ़वाने की मांग की है। गांधी पार्क पहुंचने वालों में महेश शर्मा, आशीष कुमार, नदीम खान, जितेंद्र, ज्योति, रेन, गुलसनव्वर अली, सोनू, रजनी देवी, तरनजीत कौर, मोहम्मद लइक, मीनू मित्तल, सुमायला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें