फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत आयोजित शिविर में पात्र लोगों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उन्होंने इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित शिविर में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित कामगारों को पेंशन लाभ देना है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों जैसे ईट भट्ठे पर कार्यरत श्रमिकों, हस्त शिल्पियों, भूमिहीन श्रमिकों बोझ ढोने वाले श्रमिकों, मोची, फेरीवाला, दर्जी, पान वाले, छोटी दुकानों वाले आदि का मिलेगा। इसके लिए लाभार्थी की उम्र 18 से 40 वर्ष और उसकी मासिक आय 15000 से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिक के साथ कोई दुर्घटना होने पर उसके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीरज चौधरी एवं संतोष त्रिपाठी ने भी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एसके दुआ, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार विज, राजीव मदान, अशोक छाबड़ा, नीरज जैन, हरीश खनेजा, दीपक मल्होत्रा, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें