भट्ठे पर ईंट पथाई बंद कराई
सहारनपुर। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव मढ़ में एक ईंट भट्ठे पर चल रहे पथाई कार्य को न सिर्फ बंद कराया बल्कि कच्ची ईंटों को भी तुड़वा दिया।
जिला खान अधिकारी ने बताया कि गांव मढ़ में एक ईंठ भट्ठे पर बिना परमिशन और रायल्टी जमा कराए पथाई का कार्य चल रहा था। जिस पर भट्ठे पर चल रहे पथाई के कार्य को तत्काल बंद करा दिया गया है। साथ ही कुछ कच्ची ईंटों को तुड़वा भी दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी ईंट भट्ठे को बिना रायल्टी जमा कराए और बिना परमिशन लिए चलने नहीं दिया जाएगा।