फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल से आ रही फोन कॉल से परेशान, पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल से आ रही फोन कॉल से परेशान, पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली के मोहल्ला न्यू माधोनगर निवासी विक्रांत कुमार ने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर दिए गए नंबर पर कॉल करने पर भोपाल से अब लगातार फोन आ रहे हैं। भोपाल पुलिस भी उसके यहां आ चुकी है। किसी लापता बच्चे की तलाश है। जिस कारण उसे बार-बार फोन कॉल कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

विक्रांत कुमार अपने परिवार के साथ एसपी सिटी के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को उनके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर एक नंबर आया और उस पर कॉल करने के लिए कहा गया। जब उन्होंने उस पर फोन किया तो भोपाल फोन मिला और दूसरी ओर से किसी महिला की आवाज आई कि उसका बच्चा गुम हो गया है। जिस पर उसने गलत नंबर कहकर फोन कॉल काट दिया। उसके बाद से उसके नंबर पर लगातार फोन कॉल आने लगीं। इस बारे में उसने नगर कोतवाली में 12 दिसंबर को शिकायत भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 25 दिसंबर को भोपाल से पुलिस भी उसके यहां पहुंची थी और उससे पूछताछ भी थी। पुलिस को उन्होंने पूरी बात बता दी। फिर भी उनके नंबर पर फोन कॉल आ रहीं हैं। इस मामले में उन्होंने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें