फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार साल तक भाजपा को याद नहीं आया राम का नाम: मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
साढे़ चार साल तक भाजपा को याद नहीं आया राम मंदिर : मंजूर
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। पांच साल में पांच बजट पेश कर दिए, लेकिन किसी भी वर्ग के लिए कोई लाभकारी योजना शुरू नहीं की। देश की जनता को केवल लव जेहाद, अच्छे दिन, घर वापसी और तीन तलाक जैसे मुद्दों में उलझाया हुआ है। ताकि देश की जनता इनसे सवाल ने कर सके।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित सपा नेता कारी राव साजिद के कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे शाहिद मंजूर ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आते ही पूरी भारतीय जनता पार्टी ने राम-राम करना शुरू कर दिया। बाकी के साढ़े चार साल उसने बिना राम का नाम लिए ही गुजार दिए। आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले देश की जनता को जातियों, धर्म और बिरादरी में बांटा और अब गोत्रों में बांट रही है। इतना ही नहीं भाजपा कितनी महान पार्टी है उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चुनाव में लाभ उठाने के लिए उसने भगवानों को भी गोत्र में बांटना शुरू कर दिया है। शाहिद मंजूर ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा मसला रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार का है। यह सरकार सबका साथ सबका विकास का वादा करके सत्ता पर काबिज हुई, लेकिन आज तक इन मुद्दों पर जरा भी अमल नहीं हुआ। जिसके चलते पूरे देश में लोग बेरोजगारी से आत्महत्या कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस सरकार ने आतंकवाद के खात्मे का वायदा करते हुए एक सिर के बदले पचास सिर लेकर आने को कहा, लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि पिछले साढ़े चार साल में हमारे सैकड़ों जवान शहीद कर दिए गए और यह सरकार केवल जुमलेबाजी तक ही सीमित रही। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने कालाधन वापस लेकर आने के वादे को भी पूरा नहीं किया। इसलिए अब देश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। संचालन रामकिशन सैनी ने किया। इस मौके पर अबरार उस्मानी, विपिन, राव इमरान, आदिल चौधरी, मो. यूसुफ, शफीक कुरैशी, समीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें