फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर गंभीर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए जनपद में परीक्षा केंद्र बनाए गए 89 कॉलेजों में से 25 से अधिक कॉलेजों में अभी तक वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके हैं। यह स्थिति तब है, जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी कॉलेजों को वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाकर 26 नवंबर तक सूचना देने को कहा था।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में वायस रिकॉर्डरयुक्त दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। एक सप्ताह पहले तक जनपद में बनाए गए 89 केंद्रों में से चार केंद्रों ने वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। मगर परीक्षा की समीक्षा को लेकर डीएम 27 नवंबर को बैठक लेंगे। ऐसे में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्रों को वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाकर 26 नवंबर तक सूचना देने को कहा था। मगर 25 नवंबर तक 60 से 65 कॉलेज ही अपने यहां वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगवा सके हैं। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने शेष कॉलेजों को 26 नवंबर को हर हाल में वायस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे लगा लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें