फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकारागार में बंद बंदियों ने लगाया धार्मिक उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उप कारागार में बंद बंदियों ने लगाया धार्मिक उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उप कारागार में बंद दर्जनों मुस्लिम बंदियों ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि उप कारागार में उनका धार्मिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें इबादत आदि करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मदनी से इस मामले में उनकी मदद किए जाने की गुहार लगाई है।
मौलाना महमूद मदनी को लिखे गए पत्र में बंदियों ने कहा कि जेल में बंद कुछ बंदी उनका नाम जानने के बाद उनका शोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें इबादत करने में भी मुश्किल हो रही है। आरोप लगाया कि अगर कोई इसका विरोध करता है तो उसे दूसरी जेल में भेज दिया जाता है। उन्होंने मदनी से इस मामले में मदद किए जाने की गुहार लगाई है। मदनी को भेजे गए पत्र पर आसिफ, मो. रफी, आसिफ, मसूद, जाबिर, फैजान, शादाब, इमरान, गुलबहार, सनव्वर, यूनुस, नौशाद, साकिब, वसीम, फिरोज, मुकर्रम, साजिद, नवाजिश, परवेज, मुरसलीन, उस्मान, जर्रार आदि बंदियों ने हस्ताक्षर करने के साथ ही अगूंठे के निशान लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले में जेलर एमपी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और किसी भी बंदी ने इस संबंध में उनसे कोई शिकायत भी नहीं की है। अगर कोई बंदी इस प्रकार की शिकायत करता है तो दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल में हर संप्रदाय के बंदी आपसी तालमेल के साथ रह रहे हैं।
मौलाना महमूद मदनी ने बताया कि अभी उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वह इसका संज्ञान लेकर अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें