फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में लिया स्वच्छता का संकल्प, विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। विभिन्न शिक्षण एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने अध्यापकों और विद्यार्थियों को सफाई का महत्व बताते हुए स्वच्छता का संकल्प दिलाया। विद्यार्थियों ने श्रमदान कर विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई की।
विज्ञापन

श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरूआत करते हुए स्वच्छता ही सेवा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष मेजर अशोक, सचिव मेघगोपाल गोयल, एचआर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल, पूर्व प्रवक्ता बलबीर सैनी, रामपाल गुप्ता, पूर्ण सिंह खिंडवाल, विद्यालय के अध्यक्ष राकेश तायल और कोषाध्यक्ष संजय कांत ने संयुक्त रूप से किया। मेजर अशोक मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र आह्वान को पूरा करना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानाचार्य मुकेश गर्ग ने आभार जताते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अपने लिए नही, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पित है, अत: हम राष्ट्र निर्माण के अंग बने। संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया।
हिंदू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मे एनसीसी के छात्र-छात्राओं कें द्वारा कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा है अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। बाबूराम, विनय कुमार, नाथी राम एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय सैनी मौजूद रहे। रामकृष्ण मेहता इंटर कालेज में विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ ली और गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। आकाश कुमार, रितिक कुमार, कन्हैया, आकाश सैनी, अनिकेत, अंकुर, नीशू सैनी, रोहित सैनी, सावन पांचाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें