फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के खिलाफ कार्रवाई को डीजीपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को धमकी देने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षुब्ध परिजनों ने डीजीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कैराना विधायक नाहिद हसन पर गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा था। इसका ओडियो भी वायरल हुआ था। पीड़ित पिता का आरोप है विधायक नाहिद हसन ने उन्हें फोन पर धमकी देते हुए आरोपियों से फैसला करने का दबाव बनाया था। पीडित पक्ष ने तहरीर के साथ ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं की। पीड़िता के पिता ने पुत्री सहित डीजीपी से मुलाकात कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें