शहीद अग्नि शमन कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि
सहारनपुर। शहीद अग्नि शमन कर्मचारियों को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर एसएसपी ने श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही नागरिकों को पिन फ्लैग लगाकर अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत की गई। पूरे सप्ताह रैलियों और गोष्ठियों के माध्यम से आग से बचाव के टिप्स दिए जाएंगे।
14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों की याद में बेहट रोड स्थित अग्निशमन केंद्र पर अग्नि सेवा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। एसएसपी बबलू कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। सीओ प्रथम इंदु सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर तोमर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह मौजूद रहे।