फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव टांडा में भैंसा-बुग्गी से टकराकर एक युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव टांडा निवासी अनिल कुमार पुत्र यशपाल बाइक पर तड़के चार बजे खेत पर जा रहा था। अंधेरा होने के कारण रास्ते में वह एक भैंसा-बुग्गी से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरे के लाभ उठाकर चालक भैंसा-बुग्गी लेकर फरार हो गया। दिन निकलते ही अन्य राहगीरों ने जब युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसी बीच, थाना प्रभारी केपी शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें