फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के गुणगान से संगत निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु के गुणगान से संगत निहाल
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह का 351वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर प्रार्थना की और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
गांधी पार्क में सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में प्रभातफेरी शब्द गायन करते हुए गांधी पार्क में सजे पंडाल में पहुंची। शुभारंभ गुरु सिंह सभा से रागी परमजीत सिंह और अंगपाल ने किया। ग्रंथी जतिंद्र सिंह ने शब्द गायन से संगत को निहाल कर दिया। गुरु तेग बहादुर, गुरुनानक गर्ल्स, गुरुनानक ब्याज इंटर कॉलेज के छात्रों और अमृतसर से आए रागी दविंद्र सिंह, मंजीत सिंह, गुरदेव सिंह, वीर सिंह कुलदीप सिंह ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, गुरु पर्व कनवीनर सतविंद्र सिंह माकन, पवन प्रीत सिंह, राजीव सिंह, सरदार हरेंद्र सिंह चड्ढा, हरभूपेंद्र सिंह, रविंद्र, तजिंद्र सिंह डंग, गुरप्रीत सिंह बग्गा, रघुबीर सिंह, गुरविंद्र सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह, डा. चरणजीत सिंह, डा. स्वर्णजीत सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें