फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदी जाएगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदी जाएगी जमीन
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक बिना शोरशराबे के संपन्न हो गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों की सूची बनाकर नगर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के कार्य कराए जाएंगे। सभासदों ने कार्रवाई सदन में ही लिखने की मांग भी की। इसके अलावा ईओ ने बताया कि इस समय नगर पालिका के खाते में करीब पौने दो करोड़ रुपये है।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में सुबह 11 बजे बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने की। संचालन करते हुए ईओ राजीव कुमार ने सभी सभासदों का परिचय कराया। बैठक में 25 में से दो सभासद गैरहाजिर रहे। पांच बिंदुओं पर आधारित एजेंडे में नगर विकास का खाका खींचने, कूड़े के निस्तारण के लिए भूमि क्रय करने तथा स्थायी कर्मचारियों के अभाव में विभिन्न कार्यों जैसे कंप्यूटर ऑपरेटर, पंप हाउस ऑपरेटर, बिजलीकर्मी, सफाई के लिए प्राईवेट कर्मचारी रखने पर सहमति बनी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष के आदेश पर सभासदों से सभी वार्डों में होने वाले विकास कार्यों की सूची मांगी गई। इसी बीच वार्ड-24 के सभासद की टिप्पणी पर अन्य सभी सभासदों ने रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक में ईओ राजीव कुमार ने जानकारी दी कि पालिका फंड के विभिन्न खातों में करीब एक करोड़ 75 लाख रुपया है। इससे विकास कार्य होने हैं। बैठक के समापन पर पालिकाध्यक्ष बिजेंद्र मोगा ने सभी वार्डों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित बोर्ड में एक सभासद को छोड़कर सभी सभासद पहली बार चुनकर आए हैं। इसका असर बैठक में नजर आया। नगर पालिका नियमों तथा जानकारी के अभाव में सदन में अपने बात रखते हुए सभासद हिचकिचाते नजर आए। वहीं महिला सभासद मौन ही रहीं। बता दें कि पालिका बोर्ड के जिन पदेन सदस्यों क्षेत्रिय सांसद तथा विधायक के संसदीय सत्र में शामिल होने के कारण बोर्ड की बैठक काफी समय के लिये टाली गयी थी। वे दोनो ही बैठक में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें