फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबिल टेनिस में आगरा मंडल और महिला वर्ग में मुरादाबाद मंडल विजेता बना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की याद में राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष टेबिल टेनिस प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीम मुकाबले पूरे हो गए। पुरुष वर्ग में आगरा मंडल और महिला वर्ग में मुरादाबाद मंडल विजेता बना।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित होनी है, जिसमें प्रदेश के सभी मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता के टीम मुकाबले संपन्न हुए। मुकाबलों के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी/ऑब्जर्वर राहुल प्रकाश, अलंकार किशोर, आरसी जैन, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. एके गुप्ता, रजनी किशोर, ध्रुव अरोड़ा, रवि सिंघल, काशी नरेश यादव, एकाग्र मित्तल, प्रमोद सिंह, अब्दुल अहद, राजेश कुमार, धीरेंद्र, दीक्षा, अश्वनी त्यागी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीम मुकाबलों का परिणाम प्रथम द्वितीय तृतीय
पुरुष वर्ग आगरा मंडल कानपुर मंडल लखनऊ मंडल
महिला वर्ग मुरादाबाद मंडल इलाहाबाद मंडल फैजाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें