फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी में सुनवाई के लिए अब

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी में सुनवाई के लिए अब 12 जनवरी की तारीख लगी
विज्ञापन

सहारनपुर। खनन खुलने की इंतजार कर रहे जनपद के निवासियों को मंगलवार को फिर से झटका लगा है। एनजीटी में मामले की सुनवाई नहीं होने से लोगों को मायूसी हाथ लगी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल अब इस मामले की सुनवाई 12 जनवरी को करेगा।
विज्ञापन

पिछले कई तारीखों पर एनजीटी में खनन मामले की सुनवाई नहीं होने से मायूस लोगों को मंगलवार को मामले की सुनवाई होने की उम्मीद थी। वे कयास लगा रहे थे कि एनजीटी खनन और उसके परिवहन पर लगी रोक को हटा देगा। लेकिन मामले की सुनवाई ही नहीं हो सकी। इससे खनन सामग्री उपलब्ध होने की बाट जोह रहे लोगों को झटका लगा है। मामले पैरवी कर रहे खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि खनन मामले में आज भी एनजीटी में सुनवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एनजीटी के एक जज के सेवानिवृत्त होने के कारण अब इस मामले की सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तारीख तय की गई है। बता दें कि फरवरी 2016 से जिले में खनन और उसके परिवहन पर रोक लगी हुई है। इसके चलते जहां जिले में तमाम निर्माण कार्य ठप हैं, वहीं राजमिस्त्रियों, श्रमिकों और खनन सामग्री के कारोबारियों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें