सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक पीके पांडेय के निर्देशन में नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पारस्परिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के वार्डनों एवं स्टाफ के साथ-साथ नगर के विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिकों द्वारा भाग लिया गया। मौलवी फरीद प्रबंधक जामा मस्जिद ने कहा कि संसार में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है। दूसरों के बुरे वक्त में मदद करना व समाज में फैली हुई बुराइयों को रोकने में हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कुरान की आयतें व हुजूर का हवाला देते हुए बताया कि अपने इखलाक व किरदार से ही आप दूसरों को जीत सकते हैं।
गुरु सिंह सभा के प्रचारक कुलदीप सिंह ने कहा कि धर्म जीवन का एक स्रोत है। हमेशा सभी धर्मों का आदर करना सीखें व अपने जीवन यापन में सभी का आदर-सत्कार करें। चीफ वार्डन राजेश जैन ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डनों द्वारा आज सर्वधर्म सभा का जो आयोजन किया गया यह समाज में सकारात्मक पहल है। उन्होने सभी वार्डनों को अपने जीवन शैली में जीने का तरीका बताते हुए कहा कि गरीब और कमजोर लोगो की मदद करने से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। ऐसे कार्यों के लिए सभी को हर समय तैयार रहना चाहिए। अनुशासन मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखता है जिसका पालन हम सबको करना चाहिए।
कार्यकम में एमपी सिंह चावला, दीपक सिंह, नीना शर्मा, जगदीश प्रसाद, देशराज, मोनिका आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन स्टॉफ आफिसर यूनुस स्टाफ ने किया। धन्यवाद अनिल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंद्र बोस राणा, अनिल शर्मा, राकेश जैन, सितारा इदरीसी, सपना ठाकुर, वीर सैन जैन, मनोज चौधरी, इशरत जावेद, शमीम अहमद, नवीन जैन, रिजवान अहमद अंसारी, कमाल अंसारी, सुहेल अख्तर, अखतर, संजय गोयल, डा. जगजीवन सिंह राठौर, डा. पवन सिंघल, जावेद अली खान, भूपेंद्र कुमार, देशराज, नरेंद्र कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।