फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगा महिला का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। पति पर धोखे से दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए महिला ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख ससुर व पति घर छोड़ कर गांव से फरार हो गये। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान द्वारा दो दिन में मामले को सुलझाने का आश्वासन देकर महिला और उसके परिजनों को किसी तरह वापस भेजा।
विज्ञापन

देवबंद निवासी नीलम बुधवार की सुबह अपनी मां एवं परिवार के लोगों के साथ जड़ौदा पांडा गांव पहुंची। जहां उसने हंगामा कर दिया। नीलम का कहना था कि उसकी शादी जड़ौदा पांडा निवासी सचिन पुत्र जसवंत कश्यप के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। इसी बीच वर्ष 2016 में दहेज की मांग के चलते दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में महिला थाने में हुए समझौते के तहत वह फिर से जड़ौदा पांडा अपनी ससुराल में आकर रहने लगी थी। इसी बीच उक्त प्रकरण में दोबारा से पति पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसका मामला देवबंद स्थित कोर्ट में चल रहा है। नीलम का आरोप है कि उसके पति सचिन ने 29 नवंबर को नानौता के कुंआ खेड़ा से दूसरी शादी कर ली है। इसके चलते वह बुधवार को अपनी ससुराल पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होते देख पति व ससुर दूसरे रास्ते से फरार हो गये। इस पर नीलम अपने ससुर की चिकित्सक की दुकान पर पहुंच गई और उनकी कुर्सी बैठ गई।
हंगामे की सूचना पर जड़ौदा पांडा चौकी पुलिस भी घटना स्थल पहुंची लेकिन प्रधान द्वारा दो दिन में सचिन व उसके परिजनों को मौके पर बुला कर मामले में समझौता कराने का आश्वासन दिया है। इस पर नीलम और उसके परिजन लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि सचिन ने पहले तलाक लिया है बाद में दूसरी शादी की है। हालांकि सचिन या उसके किसी परिजनों से वार्ता नहीं हो सकी। उधर, थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यदि इसमें कोई फैसला नहीं होता तो तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें