फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित क्रिकेटर्स के पास ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नवोदित क्रिकेटर्स जिनकी उम्र 14 से 25 वर्ष है, उन्हें ऑस्ट्रेलिया की डैरन लैडमन क्रिकेट एकेडमी की ओर से खेलने का मौका मिल सकता है। मगर उन्हें इससे पहले ट्रायल से गुजरना होगा, जो 14, 15 और 16 सितंबर को मेरठ की नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी में होगा। खिलाड़ियों का ट्रायल पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह लेंगे।
विज्ञापन

देहरादून में की गई पत्रकार वार्ता में बताया कि वर्ल्ड वाइड टैलेंट के तहत हिमाचल, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में पहले ही ट्रायल कराए जा चुके हैं। यूपी में कानपुर, लखनऊ और इलाहाबाद में हुए ट्रायल में बड़ी संख्या में खिलाड़ी जुटे हैं। अब मेरठ में हो रहे ट्रायल में उत्तराखंड और सहारनपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में खिलाड़ियों के खेल, फिटनेस और तकनीकी ज्ञान को परखा जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की डैरन लैडमन क्रिकेट एकेडमी में चार सप्ताह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में क्रिकेट की कोचिंग, टीचिंग और सर्विस आदि पर जोर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि में मेरठ में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेकर खुद की प्रतिभा को आजमाकर ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका पा सकते हैं। इस दौरान रवि सिंह, मेरठ क्रिकेट कोच अतहर अली, आमिर कुरैशी, रविंद्र रावत, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें