फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म स्थापना हेतु अवतार लेते हैं प्रभु

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि प्रभु धर्म स्थापना हेतु अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कथा में मुख्य यजमान नवीन सैनी व देवेंद्र पंवार ने वेदी का विधिवत पूजन कराया। आचार्य त्रिलोक शर्मा ने मंत्रोचारण कर पूजन कराया। कथा व्यास स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि परम शुद्धता ही परमात्मा को प्रकट करती है। राजा सगर की चार पीढ़ियों के तप के कारण गंगा अवतरण हुआ और कुल परम पवित्र हुआ। इसी के परिणाम स्वरूप प्रभु श्रीराम अवतरित हुए। कहा कि जब-जब पृथ्वी पर भार, पाप, भय अधिक होता है तो समस्त जन मानस की करुण पुकार पर प्रभु धर्म की स्थापना हेतु अवतार लेते हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, सुरेंद्र शर्मा, अशोक बजाज, मेनपाल कांबोज, रमेश शर्मा, सुधीर त्यागी, भूपेंद्र पुंडीर, चेतन सैनी, किरण वर्षा, बबली, पूजा, विभा, गीता, ब्रजबाली, किरण वर्षा, पूजा, गीता, ब्रजबाला, बबीता, सुमन, अंजना, ज्योति, माया, राधा, रमिता मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया जाएगा प्रकटोत्सव
सहारनपुर। जिला वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन रेलवे स्टेशन के निकट स्थित वाल्मीकि मंदिर में किया गया, जिसमें भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा और पांच अक्तूबर को मनाए जाने वाले प्रकट उत्सव को धूमधाम से मनाए जाने पर चर्चा की गई। सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष मांगेराम भारती व मुख्य संरक्षक विशंभर ने सर्वसम्मति से भारत राज को शोभायात्रा अध्यक्ष, अविनाश बिरला को महामंत्री, अन्नू बिरला को कोषाध्यक्ष बनाया। इस दौरान चौधरी हरपाल, अजय बिरला, राधेश्याम, बबलू बौहत, सुरजीत घाघट, अनुज बौहत, सुखपाल एडवोकेट, ओमपाल बिरला, बृजमोहन सूद, विनोद घावरी, सतीश आदिवाल, मनोज एडवोकेट, ओमपाल बिरला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें