फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया दशलक्षण पर्व--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर किरपी बाइजी टोली जाटवान में आशुकवि मुनि उत्तम सागर महाराज के सानिध्य में श्री पारसनाथ धर्म प्रभावना कमेटी द्वारा दशलक्षण पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक अरुण जैन एवं शांति धारा करने का सौभाग्य नीरज जैन को मिला। मंगलवार को महापर्व दक्षलक्षण में उत्तम शौच धर्म मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जो व्यक्ति उत्तम शौच धर्म को धारण करता है। उसकी आत्मा लोभ और लालच जैसे मन का त्याग कर परम उज्ज्वलता को प्राप्त होती है। श्री पुष्पदंत भगवान जी के मोक्ष कल्याणक पर लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य राजीव जैन और दिव्या जैन को मिला। इस दौरान रवि प्रकाश जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, विपुल जैन, नीरज जैन, राजू जैन, प्रतीक जैन, दीपक जैन, राहुल जैन, दीपेश जैन, शशी जैन, सरोज जैन, वीणा, जैन, अंजु जैन, साक्षी जैन, दिया जैन मौजूद रहे।
वहीं, श्री पार्श्वनाथ जिनालय बड़तला यादगार मंदिर में 1008 श्री पुष्पदंत नाथ भगवान का भव्य मोक्ष कल्याणक मनाया गया। प्रभु चरणों में भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक निर्वाण लड्डू समर्पित किए। इस दौरा अध्यक्ष रेणु जैन, मंत्री सरिता जैन, कोषाध्यक्ष रेनू जैन, रीना जैन, रजनी जैन, नीरू जैन, अमिता जेन, अमरीश, संजय, सचिन, विनय, देवेंद्र जैन, अजय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें