फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने बने गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने बने गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पानी की निकासी के लिए घर के सामने ही बनाए गए गहरे गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
क्षेत्र के देहरादून रोड निवासी मुनव्वर का छह वर्षीय बेटा मोहम्मद साद रविवार रात नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। ईद की तैयारियों से पहले नमाज पढ़कर आए कुछ परिवारजनों ने साद को आसपास नहीं पाया तो वे उसे खोजने लगे। काफी तलाशने पर परिजनों की नजर जब जल निकासी के लिए बाहर बनाए गए गड्ढे पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में साद मुंह के बल गिरा पड़ा था। आनन-फानन में साद को बाहर निकाला गया। उसे एक चिकित्सक के यहां ले जाने लगे। लेकिन साद ने पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। साद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। साद चार-भाई बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें