फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फार्मर रजिस्ट्री से वंचित जनपद के 181330 किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के किसान फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। जनपद में अभी तक 181330 किसानों ने अभी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनवाई हैं। फार्मर रजिस्ट्री में किसान का पूरा विवरण दर्ज होना है।
दरअसल, कृषि विभाग एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री यानी डिजिटल डाटा तैयार करने में जुटा है। फार्मर रजिस्ट्री में किसान, पिता का नाम, आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर, उनके मालिकाना हक वाले गाटा संख्या, सहखातेदार, गाटे में उसका हिस्सा, राजस्व गांव का नाम आदि ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके आधार पर किसान का एक कार्ड बनाया जाएगा, जिससे उसे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। इस योजना में सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ लेने वाले किसानों को शामिल किया जा रहा है। इसका लाभ यह होगा कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने के बाद भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए अलग से सत्यापन नहीं करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन

-
एक नजर में जनपद में फार्मर रजिस्ट्री
तहसील पंजीकृत किसान फार्मर रजिस्ट्री
बेहट 64283 32105
देवबंद - 57143 -26016
नकुड़ 91146 36049
रामपुर मनिहारान 51791 25328
सहारनपुर - 79524 43059
कुल 343887 -162557
-
नोट : कृषि विभाग के अनुसार
-
वर्जन
किसानों को फार्मर रजिस्ट्री जल्द कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद किसान इसमें कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अभी भी जनपद के 181330 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है।
- डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें