फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 81 केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, 1.12 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

Wed, 26 Nov 2025 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही है। इससे पहले परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। कुल 81 परीक्षा केंद्रों पर 1.12 लाख छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं। यहां से परीक्षा सामग्री केंद्रों को पहुंचाई जाएगी। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचेंगे। इससे गड़बड़ी की आशंका कम होगी। परीक्षा के लिए सहारनपुर जनपद में पांच नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मां शाकुंभरी विश्वविद्यालीय परिसर, जेवी जैन कॉलेज प्रद्युमन नगर, महाराज सिंह कॉलेज चकराता रोड, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान और राजकीय महाविद्यालय देवबंद शामिल हैं।
मुजफ्फरनगर में तीन नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीसीआरडी कॉलेज, जेकेपी कॉलेज और एसडी कॉलेज शामिल हैं। शामली में केवल एक नोडल केंद्र है, जो वीवी कॉलेज को बनाया गया है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य परीक्षा सामग्री इन्हीं नोडल केंद्रों पर जमा होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें