फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के अंपायर बने मनीष और अंशुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर के दो बैडमिंटन खिलाड़ी मनीष कुमार और अंशुल कुमार राज्य स्तर के अंपायर बने हैं। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से दोनों खिलाड़ियों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। संघ पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉक्टर संदीप गुप्ता ने बताया कि मनीष और अंशुल बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनीष और अंशुल ने अंपायर बनने के लिए 11 और 12 सितंबर 2018 को लखनऊ में लिखित परीक्षा दी थी। परीक्षा में प्रदेश भर के करीब 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों के प्रेक्टिकल लिए गए, जिसमें भी मनीष और अंशुल ने सफलता पाई है। दोनों खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय अंपायर बनाया गया है। शुक्रवार को जेवी जैन कॉलेज के खेल विभाग में संघ पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मधुर बजाज, गौरव ठाकुर, नलवीश, नीशु राणा, तान्या शर्मा, हार्दिक शर्मा, अदिति त्यागी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें