सहारनपुर। न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये प्रति माह करने सहित अन्य मांगों को लेकर ईपीएस राष्ट्रीय संघर्ष समिति से जुडे़ पेंशनर्स बुधवार से चार दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।
जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि क्रमिक अनशन हकीकत नगर धरनास्थल पर किया जाएगा। इसमें शुगर मिलों, रोडवेज, आईटीसी, पिलखनी डिस्टलरी, स्टार पेपर मिल आदि के रिटायर कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बारे में 17 जनवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया था।