फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी का प्रतिभा खोज कार्यक्रम छह सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी का प्रतिभा खोज कार्यक्रम छह सितंबर से
विज्ञापन

गंगोह। रोटरी क्लब, रोटरी सप्ताह के तहत प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें गायन, खेलकूद, वाद विवाद, आर्ट एवं क्राफ्ट और प्रश्न मंच, एकल एवं सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष नितिन तायल ने बताया कि छह सितंबर को संगम गार्डन से कार्यक्रम की शुरूआत नशा मुक्त भारत रैली से होगी। सात सितंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता, 8 को देशभक्ति विषय पर गायन प्रतियोगिता, 9 सितंबर को प्रश्नमंच प्रतियोगिता, 10 सितंबर को खेलकूद प्रतियोगिता और 11 सितंबर को सुबह कोलाज मेकिंग, पेंसिल स्केचिंग एवं पेपर बैग मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी दिन शाम को फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं के लिए कार्यक्रम संयोजक नियुक्त कर दिए गए है। आयोजन की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें