फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। पूरे दिन जयकारा वीर बजरंगे हर-हर महादेव और बोल बम-बम की गूूंज रही। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।
विज्ञापन

महानगर के शिवालयों में बुधवार की शाम ही बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से श्री सिद्धपीठ भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, बालाजी धाम, साईंधाम, चौंताला स्थित बालाजी मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। भगवान शंकर का जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। कांवड़ियों ने गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने जल और पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। घंटे-घडियालों के साथ भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की गई। जयकारा वीर बजरंगे, हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। पूरे दिन शिवालयों में जलाभिषेक होता रहा। कुछ कांवड़ियों ने सुबह को जलाभिषेक कर दिया तो कुछ शाम 7:25 मिनट से शुरू होने वाले शुभ मुहूर्त के इंतजार में शिवालयों में रुक रहे, जिन्होंने शाम के समय जलाभिषेक किया।

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
सहारनपुर। शिवरात्रि पर शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। थाना पुलिस के साथ पीएससी और आरएएफ को तैनात किया गया। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी गई। खासकर संदिग्ध लोगों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। शिवालयों के आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों की पुलिस ने चेकिंग की और पूछताछ की। एसएसपी उपेंद्र कुुमार अग्रवाल ने बताया कि शिवरात्रि पर्व सकुशल संपन्न हो गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें