फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर भी रही डाक कांवड़ की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिवरात्रि पर भी डाक कांवड़ लाने का सिलसिला जारी रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़िए दौड़ते हुए शिवालयों में पहुंच गए। सहारनपुर के रास्ते करीब साढ़े छह लाख कांवड़ियों ने अपनी यात्रा पूरी की है। पिछले वर्ष नौ लाख शिवभक्त यहां से होकर गए थे।
विज्ञापन

अंबाला और देहरादून हाइवे पर बृहस्पतिवार को सहारनपुर, हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, करनाल और चंडीगढ़ के डाक कांवड़िए नजर आए, जो तेजी से दौड़ते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। हाइवे पर एक, दो, तीन, चार भोले तेरी जय-जयकार की गूंज रही। वाहनों पर लगे हुए डीजे पर शिवभक्त नाचते-गाते हुए शिवालयों में पहुंच गए। प्रशासन के मुताबिक इस बार सहारनपुर के रास्ते करीब साढ़े छह लाख कांवड़िये गुजरे हैं। पिछले वर्ष नौ लाख कांवड़ियों ने अपनी यात्रा पूरी की थी।
22 वर्ष से गोमुख से गंगाजल ला रहा अनिल
सहारनपुर। मोहल्ला ब्रज विहार निवासी अनिल श्रावण मास में 22 वर्ष से गोमुख से गंगाजल लेकर आ रहा है। बृहस्पतिवार को अनिल ने सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव में पहुंचकर जलाभिषेक किया। अनिल ने बताया कि वह 26 जुलाई को गंगाजल लेने गया था।
विज्ञापन

तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद
सहारनपुर। श्री बालाजी धाम गौरव विहार से सैकड़ों युवा भगवान शंकर के जयघोष के साथ बृहस्पतिवार को डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए। धाम संस्थापक अनिल सैनी ने शिवभक्तों को अंगवस्त्र पहनाकर और तिलकर लगाकर आशीर्वाद दिया। राजकुमार चौधरी, मनमोहन शर्मा, संजय पंवार, आयुष, गौरव, विपुल, अनिकेत, आकाश सैनी, शुभम, हिमांशु, दीपक खन्ना, नंदू, आदित्य गौरव प्रजापति, अंकित, संदीप पंवार मौजूद रहे।
पूजन के साथ कांवड़ शिविर का समापन
सहारनपुर। अंबाला रोड पर शिव कांवड़ संघ द्वारा लगाए गए शिविर का पूजा-अर्चना के बाद समापन किया गया। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने विधि-विधान से पूजन कराया और प्रसाद वितरित कर शिविर का समापन कराया। दिनेश सेठी, संजय फुटेला, यशपाल, संजय कपूर, नूतन शर्मा, एसएस तोमर, वेदपाल सिंह, सूरज कुमार, सुनील, मनोहर लाल शुक्ला, राजेश पाहवा, संजीव भंडारी, वेद प्रकाश पोपली, इंद्रजीज राणा मौजूद रहे। उधर, हैंड्स टू केयर वेलफेयर सोसायटी द्वारा लगाए कांवड़ चिकित्सा शिविर का समापन किया गया। विधायक ब्रिजेश सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अध्यक्ष परम बत्रा, सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा, कंवल लूथरा, विजय दत्ता, अंश मित्तल, रेखा धीमान, उदय बनर्जी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें