फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते भूजल स्तर के संकट से बचाव को चलेगा जागरूका अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि गिरता भूजल स्तर चिंता का विषय है। डीएम ने भूजल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। 16 से 22 जुलाई तक भूजल संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्वि एवं गिरते भूजल स्तर के संकट को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। भूजल संरक्षण, प्रबंधन, उपयोग विनियमित दोहन के प्रति 16 से 22 जुुलाई तक भूजल संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा। तहसीलों, विकास खंड, स्कूलों-कॉलेजों में गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। रैली निकालकर लोगों को भूजल के गिरते स्तर से होने वाले संकट के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें