फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। शाहपुर गड्डा गांव में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में लॉ का स्टूडेंट था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब सवा 11 बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के शाहपुर गड्डा निवासी इनायत (22) पुत्र मासूम अली खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। कर्नल के फार्म हाउस के पास तंग रास्ते पर अचानक इनायत अपना नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर रास्ते की बराबर गहरी खाई में पलट गया और इनायत उसके नीचे दब गया। खेत में जा रहे किसी ग्रामीण के हादसे की सूचना दिए जाने बाद परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक इनायत को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। इनायत की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक जामिया यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले जा कर सपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें