फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन वालिया की शोक सभा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के मामले में छह जून को घोषित की गई शोक सभा को स्थगित कर दिया गया है। सचिन वालिया को श्रद्धांजलि देने के लिए अब सिर्फ एक दिन के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ता जिले भर में जगह-जगह प्याऊ लगाएंगे।
विज्ञापन

सचिन वालिया की नौ मई को निहाल के मकान में प्रवीण उर्फ माड़ा के हाथ में पकड़े हुए तमंचे से चली गोली लगने से मौत हो गई थी। जिसमें दो लोगों प्रवीण उर्फ माड़ा तथा निहाल को जेल भेजा जा चुका है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने सचिन की मौत को लेकर 27 मई को शोक सभा किए जाने का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस एवं प्रशासन के दबाव के बाद 27 मई को शोक सभा स्थगित कर 6 जून को शोक सभा करने का फैसला किया था। ठीक एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों ने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को बुलाकर काफी लंबी बातचीत की। जिसके बाद भीम आर्मी पदाधिकारियों ने शोक सभा को निरस्त करने की घोषणा कर दी। अब शोक सभा की जगह भीम आर्मी सिर्फ प्याऊ लगाकर सचिन को श्रद्धांजलि देगी। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया का कहना है कि शोक सभा को रद्द कर दिया गया है। गर्मी अधिक हो रही है, इसलिए सचिन को श्रद्धांजलि देने के लिए प्याऊ लगाने का फैसला लिया गया है। पूरे जिले में ही नहीं आसपास के जिलों में भी भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्याऊ लगाकर लोगों को गर्मी से राहत देंगे। यही सचिन के लिए श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें