देवबंद (सहारनपुर)। झगड़े के मामले में दर्ज रिपोर्ट को लेकर बातचीत करने कोतवाली पहुंचे एक सपा नेता को इंस्पेक्टर ने जमकर खरी खोटी सुनाते हुए उसे कोतवाली में बैठा लिया। हालांकि बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद नेता को छोड़ दिया गया। उक्त मामला दिनभर नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
सोमवार को झगड़े के मामले में कोतवाली में बातचीत करने पहुंचे एक सपा नेता को इंस्पेक्टर पंकज त्यागी के गुस्से का शिकार होना पड़ा। इंस्पेक्टर ने नेता को पहले तो जमकर खरी खोटी सुनाई और उसके बाद उसे कोतवाली में बैठा दिया। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप करने के बाद सपा नेता को छोड़ा गया। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व सपा नेता का किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में सपा नेता को भी नामजद किया गया है। सूत्र बताते हैं कि सपा नेता ने दूसरे पक्ष से बाहर बैठकर फैसला कर लिया। इसी मामले में वह इंस्पेक्टर से बातचीत करने के लिए पहुंचा था।
मदरसे के खाता से निकाली 5 हजार रुपये की नगदी
देवबंद। मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा इमदादिया उलूमुल कुरआन के प्रबंधक कारी सलीम अहमद कासमी ने पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे बैंक का खाताधारक है। सोमवार को जब वह पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक पहुंचा था। एंट्री कराने के बाद जानकारी हुई कि मदरसे के खाते से पांच हजार रुपये निकाले गए हैं। कारी सलीम ने शाखा प्रबंधक से मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।